SHIVPURI में ARMY की तैयारी कर रहे BA के STUDENT को रामधुन करते समय आया साइलेंट-अटैक, मौत

शिवपुरी। खबर शहर के फक्कड़ कॉलोनी से है जहा सिद्ध बाबा स्थान पर रामधुन में शामिल होने गए 21 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान फक्कड़ कालोनी निवासी पवन रजक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पवन बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह आर्मी और पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहा था। नियमित रूप से सुबह एक्सरसाइज और रनिंग करता था। हर रात वह सिद्ध बाबा स्थान पर रामधुन में भाग लेने जाता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे पवन अपने दोस्त अभिषेक वेश के साथ मंदिर पहुंचा। वहां अचानक वह बेहोश हो गया। अभिषेक ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि पवन दो भाइयों में से एक था। उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं। युवक की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
Advertisement
