SHIVPURI NEWS- पति खेत पर गया था, आधी रात को घर में घुसकर महिला के साथ RAPE, धमकी देकर दोबारा जबरदस्ती…

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से है जहां एक 24 वर्षीय विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दे कि आरोपी ने महिला के साथ एक बार रेप किया और बच्चो को मारने की धमकी देकर दूसरी बार रेप करने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार 8 फरवरी की रात करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। उसका पति खेत में सिंचाई के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र जाटव घर में घुस आया। उसने महिला के साथ रेप किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा।
बताया गया है कि महिला डर की वजह से चुप रही। 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आया। वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इस बार पीड़िता ने शोर मचाया। सास के आने पर आरोपी भाग गया।
इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपनी सास और पति को बताई। फिर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर शनिवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64.74.332 (बी) और 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
