SHIVPURI में REEL बनाकर लड़कियों के खरीदने का किया था दावा, मांगी माफी, बोली-मजाक में बना दी VIDEO

शिवपुरी। एक वीडियो शोशल मीडिया पर बायरल हो रहा है बदरवास में मानव तस्करी काे लेकर सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने का दावा कर रही है।वीडियो में महिला कुछ लड़कियों के साथ बैठी हुई है। साथ में अन्य कई लड़कियों की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। वीडियाे में महिला ने खुद को बदरवास की रहने वाली बता रही है।
महिला ने वीडियो में दावा किया है कि लड़कियों की खरीद-फरोख्त में कोई उसका मुकाबला नहीं कर सकता। वीडियो के अंत में उसने धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया है। स्थानीय लोगाें ने इसपर आक्रोश जताया है।
मामले में एसडीओपी विजय यादव ने भी मानव तस्करी जैसी घटना होना गलत बताया है बही वायरल वीडियो में जिस युवती ने इस प्रकार की बात की थी उसने भी अपने शौशल मीडिया पर वीडियो डालकर माफी मांगी है। युवती का कहना है कि उसने मजाक मे वीडियो बना दी आगे से ऐसा कभी नही करेगी।