Picsart 25 02 21 19 37 31 381

SHIVPURI में 84 किलो गांजे के साथ गुना में पदस्थ 2 CONSTABLE सहित 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Picsart 25 02 21 19 37 31 381

शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र से है जहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने 34 लाख 80 हजार रुपये की दो कारें भी जब्त की हैं। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में गुना की 26वीं बटालियन डी कंपनी के दो आरक्षक भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एकआई-20 कार में दो लोग गांजा लेकर बसई से पिछोर होते हुए करैरा आ रहे हैं। इसके आगे एक स्विफ्ट कार में तीन लोग रैकी कर रहे थे। पुलिस ने महुअर नदी पुल पर नाकाबंदी की। स्विफ्ट कार आने पर एक व्यक्ति भाग निकला। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। इनकी पहचान उपेंद्र भदौरिया और सुरेंद्र अहिरवार के रूप में हुई। दोनों गुना की 26वीं बटालियन में आरक्षक हैं। तीसरा आरोपी शंकर लोधी फरार हो गया।

इसके बाद आई-20 कार को रोका गया। इसमें से एक आरोपी भाग निकला। दूसरे आरोपी कमल सिंह राजपूत को पकड़ लिया गया। कार की डिग्गी से 42 पैकेट में 84 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत 16.80 लाख रुपये है। फरार आरोपियों में शंकर लोधी और भारत जाटव शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि सभी आरोपी दतिया जिले के रहने वाले हैं। पकड़ा गया मास्टर माइंड कमल सिंह राजपूत, भारत जाटव और आरक्षक सुरेंद्र अहिरवार बचपन के दोस्त हैं। एडिशनल एसपी संजीव मुले ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपियों से गांजे के स्रोत के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आरोपी कमल सिंह राजपूत का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *