20250214 213751

SHIVPURI में बीच सड़क पर महिला के साथ RAPE का प्रयास: VIDEO वायरल, आरोपी गिरफ्तार

20250214 213751

शिवपुरी। खबर बदरवास थाना क्षेत्र से है जहां दो दिन पहले एक युवक ने सरेराह एक महिला से छेड़छाड़ व रेप की कोशिश की थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना 12 फरवरी की शाम बदरवास थाना क्षेत्र की है, जब एक महिला बदरवास के रिजौदी रोड पर स्थित राशन की दुकान की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद बदरवास पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी की पहचान की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कल्ला केवट के खिलाफ छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *