20250210 205217

SHIVPURI में मधुमक्खी के काटने से महिला की मौत: खाना खाते समय होंठ पर काटा

20250210 205217

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से है जहां रविवार को मधुमक्खी के काटने से एक महिला की मौत हो गई। खाना खाते समय उसे मधुमक्खी ने ओंठ पर काटा था। परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर घर ले गए।

जानकारी के अनुसार मामला भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा रामनगर का है। जहां 48 वर्षीय रामकुंवर लोधी रविवार शाम साढ़े 7 बजे खाना खा रही थीं। इसी दौरान एक बड़ी मधुमक्खी ने उनके होंठ पर काट लिया। कुछ समय बाद महिला को चक्कर आने लगे, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए और शव को गांव ले गए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *