20250210 205228

SHIVPURI में गेंहूँ-गन्ने के खेत से चल रही थी गाँजा तस्करी: 8 लाख का 83 किलो गाँजा बरामद

20250210 205228

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करैरा थाना पुलिस ने एक किसान के खेत से 83 किलो 216 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर करैरा थाना पुलिस ने ग्राम टीला में छापेमारी की। यहां 50 वर्षीय किसान खलक सिंह लोधी ने अपने खेत में गेहूं और गन्ने की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे। थाना प्रभारी विनोद छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली, जहां से हरे-भरे छोटे-बड़े गांजे के पौधे बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी खलक सिंह लोधी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *