SHIVPURI की रहने वाली पूजा त्रिपाठी ने एक बार फिर और MP का मान बढ़ाया

शिवपुरी। शिवपुरी की रहने बाली पूजा त्रिपाठी पत्नी मयंक त्रिपाठी ने हाल ही में आयोजित Sur Sartaj All India Singing competition में प्रथम स्थान प्राप्त किया । यह गायकी प्रतियोगिता लखनऊ शहर में 26/12/2024 को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में पूजा द्वारा गया गया गीत “अजहू ना आए बालमा” गाया गया जिसे सुनकर जजों के साथ साथ ऑडियंस भी झूम उठी। हर बार की तरह इस बार भी पूजा त्रिपाठी के गुरु आत्मानंद शर्मा का मार्गदर्शन बना रहा। इससे पहले पूजा त्रिपाठी ने ऑल इंडिया ओपन माइक सिंगिंग प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग से प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके लिए उन्हें Dubai जाने का मौका मिला है , जिसका Grand Finale Dubai में आयोजित होगा।
सभी शिवपुरी वासियों ने पूजा को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से कामना की कि वह शिवपुरी प्रदेश व हमारे देश का नाम रोशन कर सके। पूजा के पति जो स्वयं एक गायक कलाकार हैं उन्होंने बताया कि आज मेरी मां का सपना पूरा हुआ। मेरे द्वारा ही नही सही लेकिन मेरी धर्मपत्नी द्वारा ही सही। मेरी स्वर्गवासी मां ऊषा त्रिपाठी व पिताजी दिनेश कुमार त्रिपाठी का आशीर्वाद सदैव पूजा को मिलता रहे ।
पूजा त्रिपाठी ने बताया कि वो अपनी आदर्श अपनी स्वर्गीय सासु मां ऊषा त्रिपाठी को मानती है जो खुद भी एक बहुत बड़ी गायिका थी और सदैव उनके मार्गदर्शन पर चलने की कामना करती है । पूजा त्रिपाठी अभी अपनी music class “स्वर कोकिला संगीत” के नाम से नरेंद्र नगर में चलाती है साथ ही साथ online music प्रशिक्षण भी देती है । पूजा को अभी Pihu Film’s Production द्वारा एक web series me गाने का ऑफर भी मिला है जिसे हम जल्दी ही पूजा और उनके पति मयंक त्रिपाठी के आवाज में सुन सकेंगे ।
