Picsart 24 12 21 20 40 36 153

SHIVPURI NEWS – अंधेरे में छत पर घूम रहे युवक की नीचे गिरने से मौत

Picsart 24 12 21 20 40 36 153

शिवपुरी। खबर जिले के बांसखेड़ी गांव से आ रही है जहां शुक्रवार की रात छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी गांव की निवासी सोमा आदिवासी ने बताया कि घर के बाहर आग ताप रही थी। धनीराम आदिवासी रात में छत पर घूम रहा था। तभी वह अचानक पहले मंजिल की छत से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर बाहर गए तो देखा कि धनीराम जमीन पर पड़ा हुआ था। संभवत: धनीराम अंधेरे के कारण छत से नीचे गिरा था।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *