Picsart 24 12 20 19 25 27 361

BJP युवा मोर्चा ने किया जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव: गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Picsart 24 12 20 19 25 27 361

शिवपुरी। खबर शहर के कांग्रेस कार्यालय से आ रही है जहां भाजपा युवा मोर्चा ने जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं।

गौरतलब है कि बीते 17 दिसंबर को गृहमंत्री राज्यसभा में कह दिया था कि मान्यवर अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर….इतना नाम अगर भगवान का लेते, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।

गृहमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं। इधर भाजपा भी तोड़-मरोड़ कर वीडियो जारी करने के आरोप लगा रही है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवनीत सेन की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय का घेराव किया।

जिला मीडिया प्रभारी निकेतन शर्मा ने बताया कि कांग्रेस लगातार झूठी और फर्जी एडिटेड विडियो और रील से जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है और इसी के चलते विरोध में आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा , नगर मंडल महामंत्री रितेश जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष बिंदल, जिला मंत्री विवेक उपाध्याय, दीपक राठौर, दीपक कुशवाह, राहुल खटीक, वंश भार्गव, राहुल धूलिया और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *