SHIVPURI में दो पक्षों में चलीं कुल्हाड़ी: दो चचेरे भाई घायल

शिवपुरी। खबर जिले के गणेशखेड़ा गांव से आ रही है। जहां डब्बा चौराहे पर बुधवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का जिला अस्पताल, दूसरे का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गणेशखेड़ा के रहने वाले महेंद्र लोधी ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह और उसका चचेरा भाई कल्याण लोधी डब्बा चौराहे पर थे। पूर्व में जमीनी विवाद और ट्रैक्टर निकालने को लेकर शोभाराम लोधी, केवल लोधी, जीतू लोधी, जीवन और जगभान लोधी से विवाद हुआ था। ये सभी लोग भी डब्बा चौराहे पर पहुंचे। हमें देखकर इन्होंने पहले गालियां दी ग, फिर मारपीट शुरू कर दी।
बता दे कि चचेरे भाई कल्याण लोधी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में हम दोनों घायल हो गए। घायल महेंद्र लोधी को जिला अस्पताल और कल्याण लोधी को मेडिकल कॉलेज ने भर्ती कराया गया है। खोड चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता का कहना है कि दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
