Picsart 24 11 28 22 02 32 597

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शिवपुरी के जन भागीदारी सदस्य बने सच्चिदानंद गिरी

Picsart 24 11 28 22 02 32 597

शिवपुरी। शिवपुरी में जन भागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव के मार्गदर्शन और निर्णय के तहत, सच्चिदानंद गिरी को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शिवपुरी का जन भागीदारी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके समाज सेवा में अमूल्य योगदान, शिक्षा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता, और युवा कल्याण के लिए किए गए प्रयासों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

इस अवसर पर सच्चिदानंद गिरी ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा जन भागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का मूल आधार है, और मैं इस क्षेत्र में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए शिक्षा का मतलब केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिकता, नेतृत्व, और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को युवाओं में विकसित करना है।”

पीएम श्री कॉलेज, जो कि क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, को इस नियुक्ति से नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। जन भागीदारी सदस्य के रूप में सच्चिदानंद गिरी की भूमिका में कॉलेज के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक विकास में सुधार के लिए नीतियां और योजनाएं बनाना, छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना, और संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करना शामिल है।

जन भागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव ने कहा सच्चिदानंद के अनुभव और समर्पण से निश्चित रूप से कॉलेज और क्षेत्र दोनों को लाभ मिलेगा। उनके विचार और नेतृत्व क्षेत्र की शिक्षा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *