20241118 194030

​जिंदा गाय को घसीटकर ले जा रहा था NHAI का वाहन: ग्रामीणों ने किया बिरोध, छोड़कर भागे कर्मचारी

20241118 194030

शिवपुरी। खबर जिले के NH-27 पर एक जिंदा गाय को NHAI के वाहन से खींच कर ले जाने का मामला सामने आया है। गाय के साथ अमानवीय व्यवहार होता देख एक ग्रामीण ने NHAI के वाहन को रुकवा लिया। इसके बाद कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। जब तक अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक NHAI के कर्मचारी मौके से वाहन में सवार होकर भाग चुके थे। NHAI के इस कृत्य से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार सलैया गांव के रहने वाले आनंद शर्मा ने बताया कि आज सोमवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर करैरा जा रहे थे। तभी कंथारिया पेट्रोल पंप के पास NHAI का वाहन रस्सी से बांधकर एक गाय को घसीटता हुआ ले जा रहा था। गौर से देखने पर पता चला कि गाय जिंदा थी जिसे घसीटते हुए ले जाया जा रहा था।

आनंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने वाहन को रुकवा लिया था। वाहन रुकवाने के चलते NHAI के कर्मचारी भड़क गए थे। जब उनसे इस अमानवीय व्यवहार करने का कारण पूछा, तो कर्मचारी मारपीट पर अमादा हो गए थे।

लेकिन ग्रामीणों को आता देख कर्मचारी वाहन को हाईवे किनारे गाय को घसीटकर ले गए और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आनंद शर्मा ने गाय को घसीटने वालों पर गौ रक्षा संगठन के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *