भैंस ने जन्मा अनौखा बच्चा: दो नाक,तीन आंख और एक कान के साथ पैदा हुआ,देखने हुजूम उमडा

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव से आ रही है। जहां एक ग्रामीण की भैंस ने अजीवों गरीब बछडे को जन्म दिया है। यह बछडा दो नाक और तीन आंख के साथ पैदा हुआ है। वहीं, बछड़े का एक कान है। जैसे ही अनोखे बछड़े के जन्म की खबर क्षेत्र में फैली इसके बाद ग्रामीण बछड़े को देखने पहुंचने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार समोहा गांव के रहने वाले रघुराज धाकड़ की भैंस ने बीती रात एक अनोखे बछड़े को जन्म दिया था। रघुराज ने बताया कि बछड़े को देख कर वह हैरान रह गए थे। उसके दो नाक जिसमें सांस लेने के लिए चार छेद थे। इसके अलावा उसके बछड़े के तीन आंख थीं। लेकिन उसके दो कान की जगह एक ही कान था। इसके बावजूद जन्म के कई घंटे गुजरने के बाद भी बछड़ा जिंदा है। इस अनौखे बछडे को देखने के लिए अब आसपास के गांवों से लौग रघुराज धाकड के घर पहुंच रहे है।
Advertisement