SHIVPURI NEWS: लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचलकर मार डाला

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा कस्बे से आ रही है। जहां लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल हुई महिला को इलाज के लिए झांसी के अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर करैरा पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को वन विभाग के ऑफिस के पास रहने वाली बिसमिल्लाह बेगम पत्नी अहमद खान फिल्टर तिराहे के पास अपने बेटे शेखू खान की दुकान से वापस पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। तभी वन विभाग आफिस के सामने करैरा बाजार तरफ से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला में पीछे से टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर का अगला पहिया चढ़ने से महिला गंभीर घायल हो गई थी।
बता दे कि बिसमिल्लाह बेगम के बेटे उसे करैरा के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया था। बिसमिल्लाह बेगम के बेटे उसे झांसी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने ले जा रहे थे। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में महिला के शव को करैरा थाने ले जाया गया था। करैरा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।