Picsart 24 09 10 22 40 40 091

दो पक्षों में जमकर चले कुल्हाड़ी-लाठी-डंडे: बेटी को गंदे इंशारे करने और कचरा फेंकने पर हुआ विवाद

Picsart 24 09 10 22 40 40 091

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां भौराना गांव में इशारेबाजी और कचरा फेंकने की बात पर दो परिवारों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने इसकी शिकायत सिरसौद थाने में दर्ज कराई इसके बाद मामला विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर कुल्हाड़ी-लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष के घायलों को मंगलवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिरसौद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि एक पक्ष के हरीसिंह रावत का आरोप है कि धर्मवीर रावत का बेटा मनोज रावत मेरी बेटी को गंदे इशारे कर रहा था। इसकी शिकायत उसके पिता धर्मवीर से की थी। लेकिन मंगलवार को धर्मवीर और उसकी पत्नी ने खेत पर काम करने के दौरान मेरी पत्नी और बेटी से गाली-गलौज शुरू कर दी थी, टोकने पर मारपीट पर आमादा हो गए थे।

इसकी शिकायत सिरसौद थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी बात से खफा होकर धर्मवीर रावत ने अपने तीन बेटों मनोज रावत, गिर्राज और शिवराज ने एकाएक हमला कर दिया। इस हमले में उसके दो भाई अमर सिंह और रणवीर, भतीजा अनिल घायल हो गया पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *