SHIVPURI NEWS-बेकाबू होकर पलटी कार: खाई में गिरने से कार सवार 2 युवक घायल

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ईसरी चौकी के पास आज सुबह एक कार बेकाबू होकर कई पलटी खाते हुए खाई में जाकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार आगर मालवा के रहने वाले प्रतीक त्रिवेदी ने बताया कि वह अपने एक दोस्त शिवेंद्र के साथ मथुरा वृंदावन के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात्रि विश्राम के लिए वह शिवपुरी के बागवान होटल पर रुक गए थे। आज सुबह आगर मालवा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई।
बता दें कि गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर बारिश के चलते बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहीं हैं। प्रतीक ने बताया हाईवे पर एक बढ़ा गड्ढा आ गया था। इसके चलते कार का अगला टायर फट जाने से कार चार से पांच पलटी खाते हुई खाई में जाकर गिर गई थी।
Advertisement
