SHIVPURI में रात के 4 बजे घर से गायब हुआ मयंक: परिजनो ने शोसल मीडिया पर लगाई खोजने की गुहार

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक 24 बर्षीय युवक के घर से बिना बताए लापता हो गया है। युवक के परिजनों ने देहात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों की शिकायत पर से देहात थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मयंक भार्गव पुत्र उपेन्द्र भार्गव उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपरसमा बीति रात करीब 3 से 4 बजे के बीच घर से बिना बताए लापता हो गया है। जिसके बाद परिजनों ने मयंक को हर जगह तलाशा लेकिन कोई सुराग न लगने पर परिजनो देहात थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
देहात थाना पुलिस ने गुमइंसान दर्ज कर मयंक की तलाश शरू कर दी है। परिजनो ने भी शोसल मीडिया पर मयंक का फोटो डालकर मयंक को खोजने की गुहार लगाई है। अगर किसी को मयंक दिखाई दे तो इस नंबर 9589500107 पर अथवा पुलिस को सूचना दे।
Advertisement
