SHIVPURI NEWS-मकान का छज्जा भरभराकर गिरा,मलबे में दबने से महिला की मौत

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां खोड़ गांव में बुधवार की रात मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इस घटना में मलबे के नीचे दबाने से एक महिला की मौत हो गई। मलबे को हटाने आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग गया था। महिला को परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। खोड़ चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
जानकारी के अनुसार खोड़ गांव के रहने नंद किशोर लोधी की पत्नी उमा लोधी बुधवार की रात 9 बजे के लगभग घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान उसके मकान का छज्जा महिला के ऊपर गिर गया। महिला मलबे में दब गई थी।
जिसे निकालने में परिजनों सहित ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी थी। बताया गया हैं कि मकान पुराना था छज्जे के ऊपर शौचालय भी बना हुआ था। बारिश का पानी बैठने के चलते कमजोर हुआ छज्जा भरभरा कर गिर गया था।
