12 नबंबर को शिवपुरी बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड: 11 हजार कार्यकर्ता पोलो ग्राउण्ड में करेंगे सुंदरकांड, बनेगा विश्व कीर्तिमान

शिवपुरी। शिवपुरी के लिए 12 नवंबर का दिन पूरे विश्व में अपना नया कीर्तिमान स्थापित करने बाला है। यहां 11 हजार कार्यकर्ता एक साथ एक ही प्रागंण में बैठकर सुंदरकाण्ड का पाठ करेंगे और आप और हम इस कीर्तिमान के साक्षी होगे।
जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत संयोजक ब्रजेश सिंह तोमर और महासचिव एनपी राजा बॉबी राजा ने बताया है कि यह कार्यक्रम पोलो ग्राउंड पर आयोजित होगा। इस आयोजन में 11 हजार से अधिक सदस्य एक साथ एक स्थान पर सुंदरकांड पाठ करेंगे। यह विश्व ऐतिहासिक कीर्तिमान सुंदरकांड पाठ है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को सुंदरकांड पुस्तिकाएं बांटी जाएंगी। कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण भी रखा गया है।
बॉबी राजा ने कहा कि जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय से देश के नौ प्रदेशों के 38 जिलों और 5 विदेश लंदन,अमेरिका,वियतनाम, दुबई, नेपाल से भी सदस्य जुड़ चुके हैं। कई लोग सोशल साइट से लाइव जुड़कर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। पोलो ग्राउंड पर महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों के लिए अलग.अलग स्थान चयनित कर वाटिका गढी, पर्वत आदि नाम दिया है। साथ ही शहर में मैरिज गार्ड गांधी पार्क आदि स्थानों पर बाइक कार, ट्रैक्टर.ट्रॉली आदि वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
हर घर दिए जा रहे है पीले चावल
10 नवंबर को शहर भव्य रैली रू जानकी सेना संगठन की टीमें शिवपुरी सहित आसपास क्षेत्रों में घर.घर दस्तक दे रही हैं। लोगों को पीले चावल देकर सुंदरकांड पाठ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में 10 नवंबर शिवपुरी शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। करीब 18 किमी की बाइक रैली के जरिए लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम का रोड मेप जारी
कार्यक्रम स्थल का पूरा नक्शा तैयार किया है। पोलो ग्राउंड पर अस्पताल की तरफ प्रमुख स्टेज व संत समागम, उसके नीचे सुंदरकांड स्टेज और आगे एक तरफ अवधपुरी, दूसरी तरफ जनकपुरी रखी है। उन्हीं के बगल में बुजुर्गों के लिए विश्वामित्र तपोवन व दूरी तरफ महिलाओं को बैठने जानकी वाटिका रखी है।
ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले पुरुषों के लिए किष्किंधा पर्वत व हनुमानगढ़ी और परिवार आने वाले श्रद्धालुओं को कौशल्या धाम रखा है। यहीं पुलिस कंट्रोल रूम रहेगा। पोलो ग्राउंड के दक्षिण में स्कूल व संत वाहन पार्किंग रहेगी। प्रवेश के लिए पहला गेट नगर पालिका ऑफिस के सामने से और दूसरा महल रोड की तरफ से रखा है। वहीं शहर के किन मार्गों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना है, इसका पूरा रूट मैप भी तैयार है।