Picsart 24 08 21 15 02 59 449

SHIVPURI NEWS: परिवार के साथ खेत पर काम करने गए युवक की कुए में गिरने से मौत

Picsart 24 08 21 15 02 59 449

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां टामकी गांव में खेत पर बने एक कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना आज बुधवार सुबह 8 बजे की हैं। परिजन उसे कुएं से निकालकर कोलारस के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। व्यक्ति कुएं में किन कारणों के चलते गिरा इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव का रहने वाला रणवीर सिंह गुर्जर उम्र 42 साल अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अपने खेत पर काम करने पहुंचा था। इस दौरान वह अपने खेत पर बने कुएं पर था साथ ही परिवार के सदस्य दूसरे खेत पर काम कर रहे थे। तब ही अचानक वो कुएं में गिर गया।

इसके कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को रणवीर कुएं में मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *