गंगा नदी में बहे शिवपुरी के अमन शर्मा का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग,ऋषिकेश घूमने गया था

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास की है। जहां बदरवास कस्बे का एक युवक अपने घर से अपने बहन-बहिनेऊ के साथ ऋषिकेश गया हुआ था। जहां गंगाजी में डुबकी लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगाजी के तेज बहाब में बह गया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अमन का कोई सुराग नहीं लग सका है। ऋषिकेश में एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी में अमन की तलाश कर रही है। युवक के परिजन भी आज ऋषिकेश पहुंच चुके हैं।
जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे का रहने वाला 21 वर्षीय अमन शर्मा पुत्र नीलेश शर्मा 14 अगस्त को अपने गुना के रहने बाली बहन आरती और बहिनेऊ कृष्णा शर्मा के साथ ऋषिकेश की यात्रा पर निकला था। सभी 15 अगस्त को ऋषिकेश पहुंच गए थे। यहां सभी कृष्णा शर्मा के गुरु के आश्रम पर रुके हुए थे।
बताया गया हैं कि अमन शर्मा के बहन-बहिनेऊ गुरुवार की शाम आश्रम पर पूजा पाठ कर रहे थे। इस दौरान अमन गंगा नदी किनारे एक चट्टान पर बैठा था। तभी वह अचानक से गंगा में वह गया।
बताया गया हैं कि अमन गंगा में कैसे गिरा यह किसी ने नहीं देखा था। लेकिन नदी के तेज बहाव बहते अमन को देखा गया था। तत्काल इसकी सूचना ऋषिकेश पुलिस को दी थी। सुबह एसडीआरएफ ने सर्चिंग भी की थी। लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी अमन का कोई सुराग नहीं लग सका हैं।
परिजनों का कहना हैं कि यहां उन्हें सही से मदद नहीं मिल पा रही हैं। परिजनों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई है। यहां बता दें कि 21 वर्षीय अमन शर्मा बजरंगगढ़ के महर्षि आश्रम सहित वृंदावन ने शिक्षा हासिल कर चुका हैं। वर्तमान में वह क्षेत्र में पूजा पाठ सहित आयोजन में शामिल होता था।