SHIVPURI में 9वीं कक्षा के छात्र ने एक्सीडेंट में गंवाया पैर: पुलिस महीने बीतने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं कर रही चालान

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से आ रही है। जहां जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एक पिता बैसाखियों के सहारे बेटे को लेकर पहुंचा। जहां उसने बताया कि सड़क दुर्घटना में उसका बेटा अपना एक पैर गंवा चुका है। सड़क दुर्घटना फरवरी 2024 हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक न्यायालय में चालान पेश नहीं किया। जिससे दुर्घटना को अंजाम देने वाले पर भी कार्रवाई नहीं हो सकी। पिता ने बेटे को न्याय दिलाने के गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसारर भौंती थाना क्षेत्र के मनियर गांव के रहने वाले सुरेश परिहार पुत्र रघुवर परिहार ने बताया कि उसका बेटा सचिन उर्फ मोनू परिहार 9वीं कक्षा का अध्यनरत है। सचिन अपनी बहन की ससुराल करैरा के दवरा गया था। 22 फरवरी को एक बाइक चालक बलवंत लोधी पुत्र कैलाश लोधी ने साइकिल चलाते वक्त बेटे सचिन में टक्कर मार दी थी। इस घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
करैरा पुलिस के कहने पर पहले घायल बेटे को पहले झांसी फिर बाद में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनके बेटे का पैर काटना पड़ा था। दो महीने के इलाज के बाद करैरा थाने में 4 अप्रैल को बाइक चालक बलवंत लोधी पुत्र कैलाश लोधी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। लेकिन अब तक करैरा पुलिस द्वारा चालान व केस डायरी न्यायालय में पेश नहीं किए। जिससे बेटे को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आज इसी की फरियाद लेकर वह कलेक्टर के पास पहुंचा।