Picsart 24 08 04 13 39 08 915

SHIVPURI में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: बंदूक-कुल्हाड़ी और फरसे से हमला, एक की मौत दो घायल

Picsart 24 08 04 13 39 08 915

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के चक्क घुटारी गांव से आ रही है। जहां रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक ग्रामीण को गोली लगी हैं। वहीं दो ग्रामीण इस झगड़े में गंभीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से गोली लगने से घायल हुए ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि झगड़ने वाले दोनों पक्ष सिख समुदाय से हैं और दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।

जानकारी क अनुसार चक्क घुटारी गांव के रहने सुक्खा सिंह सरदार ने बताया कि आज रविवार सुबह मेजर सिंह, सरवन सिंह, दारा सिंह खेत में धान लगाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले पड़ोसी खेत मालिक ने रास्ते से निकलने को लेकर विवाद किया था। इसके कुछ देर बाद जगतार सिंह, अवतार सिंह, जिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भोला सिंह और गुरवेल सिंह हाथ में बंदूक, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर आए और अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में सरवन सिंह के गोली लगी है। साथ ही दारा सिंह और मेजर सिंह को फरसे से हमला बोलकर कर दिया।

बता दें कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से गोली लगने से घायल हुए सरवन सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से सरवन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना हैं कि सरवन सिंह को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जबकि सरवन सिंह की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो गई थी। इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी अजय जाट का कहना हैं कि चक्क घुटारी गांव में झगड़े की सूचना मिली हैं। इस झगडे में एक की मौत भी हुई हैं। वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *