SHIVPURI NEWS ग्रामीणों में चले कुल्हाड़ी और फरसे: पत्नि से गाली गलौज पर हुआ विवाद,क्रॉस केस दर्ज

शिवपुरी खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां सिंघराई गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो ग्रामीण में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोलारस थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिंघराई गांव के रहने वाले शिवराज पुत्र महेश परिहार उम्र 30 साल ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने बच्चे को स्कूल लेने जा रहा था। इसी दौरान परमाल पुत्र राजाराम कुशवाह ने पुरानी रंजिश के चलते पीछे से उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी इसके बाद उसे लाठियों से पीट दिया था।
मामले में परमाल कुशवाह का कहना है कि शिवराज परिहार ने आटा-चक्की चला रही उसकी पत्नी से गालीगलौज कर दी थी। तब शिवराज को रोकने का प्रयास किया। तो शिवराज ने फरसे से उसकी पत्नी राम देवी पर हमला कर दिया था। बचाने में उसके साथ भी मारपीट कर दी गई थी। झगड़े को बाद घायलों को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। कोलारस पुलिस ने शिवराज परिहार और परमाल कुशवाह के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।