HAPPY DAYS SCHOOL पहुंचकर SP बने मास्साब: ली बच्चों की क्लास, नशे के प्रति छात्रों को किया जागरूक

शिवपुरी। आज शिवपुरी के युवा पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड आज स्कूल में पहुंचे और आज वह स्कूल में अलग अंदाज में दिखाई दिए। वह बच्चों के बीच पहुंचे और मास्साब बन गए। बच्चों के बीच पुलिस अधीक्षक को देख बच्चे भी खुश हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों की क्लास लेते हुए उन्हें बताया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस आए दिन नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी नशे के प्रति जागरूक करने का काम भी कर रही हैं।
इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा शिवपुरी द्वारा शहर के हैप्पी डेज स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी देकर उसके शारीरिक और मानसिक प्रभावों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यदि उनके परिचित कोई व्यक्ति नशे का आदी हो तो नशे की लत को किन उपायों से छुड़वाने में उसकी मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने समाज में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी।
साइबर सुरक्षा पर चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को मजबूत पासवर्ड बनाने अजनबियों से सावधान रहने फायर वॉल एंटी वायरस सॉफ्टवेयर उपयोग करने नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी। इसके साथ ही साइबर बुलीइंग और साइबर स्टॉकिंग क्या है इसके प्रभाव और कैसे बचे। इस पर भी बच्चों को विस्तार से जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को साइबर फ्रॉड कैसे होते हैं। उनसे कैसे बचे हैं महिला, सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
