Picsart 24 07 23 22 06 42 774

​SHIVPURI NEWS – मकान के निर्माण कार्य के दौरान 2 मजदूरों को लगा करंट: छत से गिरे, एक की मौत एक गंभीर

Picsart 24 07 23 22 06 42 774

शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा कस्बे से आ रही है। जहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दो मजदूर बिजली की लाइन की चपटे में आने के बाद मकान की दूसरी मंजिल से नीचे जा गिरे, दोनों घायलों को तत्काल झांसी के अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे मजदूर की गंभीर हालात को देखते हुए उसे ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। बताया गया है कि घायल मजदूर को वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। दिनारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार संजीव नीखरा निवासी दिनारा द्वारा अपने मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण काम ठेकेदार सरमन प्रजापति द्वारा कराया जा रहा था मकान में छत की ढलाई होनी थी। आज मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब मकान में लाइट के पाइप कनेक्शन का काम मजदूर उत्तम जाटव और अभय कोली द्वारा किया जा रहा था। मकान के पास बिजली की लाइन गुजरी थी। इसी दौरान पाइप कनेक्शन करते वक्त दोनों मजदूर बिजली की लाइन के संपर्क में आ गए थे। करंट लगने बाद दोनों मजदूर छत से नीचे गिर गए थे।

इसके बाद दोनों घायल मजदूरों को झांसी इलाज के लिए पहुंचाया गया था। झांसी के अस्पताल में 18 साल के मजदूर अभय पुत्र राकेश धमन्या उर्फ दामू की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर उत्तम जाटव को ग्वालियर के अपोलो में रेफर किया गया है। बिजली विभाग के सब इंजीनियर दीपक कुमार का कहना है की मकान मालिक व ठेकेदार बिना अनुमति के इलेवन केबी लाइन के नीचे काम कर रहे थे यह बड़ी लापरवाही है।

जिसके कारण यह घटना घटी है कई बार लोगो को नोटिस भी दिए जाते है लेकिन कोई मानता नहीं है। लाइन से तीन मीटर की दूरी पर निर्माण कार्य करना चाहिए। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया हैं। दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव का कहना है की घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुच कर इलाज के लिए भेज दिया परिजनों के आधार पर लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जावेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *