Picsart 24 07 22 18 06 18 107

SHIVPURI NEWS: फिजीकल पुलिस ने 20 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्करों को दबौचा

Picsart 24 07 22 18 06 18 107

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां फिजिकल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से स्मैक की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 लाख रूपए कीमत की 80.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एक आरोपी राजस्थान का और दूसरा शिवपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि एक आरोपी को चैकिंग के दौरान करबला पुल से पकड़ा था। आरोपी के पास से साढ़े आठ लाख की 35.14 ग्राम स्मैक बरामद की थी। आरोपी ने अपना नाम रामेश्वर लोधा पुत्र रामनारायण लोधी उम्र 31 साल था। जो राजस्थान के नगदी तहसील छबडा जिला बारा का रहने वाला है। आरोपी मणिपुर की स्मैक को शिवपुरी सप्लाई करने बाइक क्रमांक (RJ28SU4817) पर सवार होकर आया था।

फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि स्मैक के साथ एक अन्य आरोपी को बाजा घर के पास करबला रोड से पकड़ा था। आरोपी के पास से 11 लाख 50 हजार रुपए के कीमत की 45.29 ग्राम स्मैक बरामद की थी। आरोपी ने अपना नाम विकास राठौर पुत्र विष्णु राठौर उम्र 19 साल बताया था। आरोपी शहर के कमलागंज पुल के पास का रहने वाला हैं। आरोपी राजस्थान से स्मैक खरीदकर शिवपुरी में फुटकर बेचने के लिया लाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *