2 बाइको में हुई जोरदार टक्कर: महिला सहित 4 लोग बुरी तरह घायल, शिवपुरी रैफर

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले बड़े पुल पर दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवारों के चार लोेग घायल है। घटना के बाद घायलों को पोहरी अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए सभी को शिवपुरी जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विसंभर धाकड़, बादशाह जाटव निवासी जौराई अपने गांव से शिवपुरी के लिए निकले थे तभी दुल्हारी रजक, धर्मेंद्र रजक निवासी बछौरा अपने गांव से पोहरी आ रहे थे। इसी दौरान पोहरी के बड़े पुल के पास दोनो बाइकों में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
घटना के बाद घायलों को उपचार हेतु डायल 100 की मदद से पोहरी अस्पताल लाया गया। जहां घटना में बाइक सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हुए है। जिनमें महिला सहित 3 की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला चिकित्सालस शिवपुरी रैफर किया गया है।
