भारतीय किसान संघ शिवपुरी के जिला निर्वाचन को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन 6 अगस्त को आयोजित

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ शिवपुरी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी 6 अगस्त को किया जा रहा है। किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए संगठन का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिवपुरी बृजेश धाकड़ ने बताया कि संगठन का हर तीन साल बाद यह सम्मेलन किया जाता है। जहां किसान संघ के नवीन कार्यकरिणी की घोषणा की जाएगी। इस दौरान जिले के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाएगा।
बताया कि जिले में संगठन को मजबूत करने एवं कार्य विस्तार को लेकर दिनांक 6 अगस्त 2024 मंगलवार को किरार छात्रावास शिवपुरी में सुबह 11 बजे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिलेभर के सभी तहसील अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Advertisement