Picsart 24 07 19 22 21 22 351

शादी की चौथी रात LOVER के साथ भागी दुल्हन: जेवरात भी ले गई, दुल्हन पर 10 हजार का इनाम घोषित

Picsart 24 07 19 22 21 22 351

शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां शादी की चौथी रात 22 साल की दुल्हन अपने मायके से भाग गई। मायके वालों ने इसकी शिकायत इंदार थाना में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को डंगोरा गांव के रहने वाले युवक की शादी रामगढ़ की रहने वाली 22 साल की युवती के साथ खतौरा के गायत्री मंदिर से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन के मायके वाले 13 जुलाई की रात उसे फिर ससुराल से मायके ले गए थे। लेकिन दुल्हन 14 जुलाई की रात अपने मायके से लापता हो गई।

वहीं दूल्हे का आरोप है कि उसकी दुल्हन ढाई लाख के जेवरात अपने साथ ले गई थी। साथ ही शादी में उसके लगभग सवा लाख रुपये भी खर्च हुए हैं। उसकी दुल्हन को उसी के गांव का रहने बाला एक युवक भगा कर साथ ले गया हैं।

बताया कि भगाने वाला युवक किसी नेता की जेसीबी चलाने का काम करता हैं। ऐसे में उसकी दुल्हन के भाग जाने पर उसके मान सम्मान को ठेस सहित आर्थिक नुकसान हुआ हैं। वहीं पुलिस भी अब तक तलाश करने में नाकामयाब रही हैं। इसके चलते उसने दुल्हन का पता बताने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *