Picsart 24 07 15 16 50 00 677

SHIVPURI NEWS- मकरध्वज मंदिर के महंत की हत्या: मंदिर के बाहर चबूतरे पर ​पड़ी महंत की लाश

Picsart 24 07 15 16 50 00 677

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां मकरध्वज मंदिर के महंत की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने लूट की मंशा के चलते महंत की हत्या की है। क्योंकि महंत की लाश मंदिर पर मिली और उनकी झोली मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर मगरौनी रोड़ पर मिली है।

जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र में मगरौनी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंध नदी के पुल और नवोदय विद्यालय के पास स्थित मकरध्वज हनुमान मंदिर के महंत बालकदास महंत उम्र 55 साल की लाश बहां घूमने आने बाले लोगों को दिखी तो मामले की सूचना मगरौनी चौकी प्रभारी जूली तोमर को दी। इसके बाद इस घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी,बताया जा रहा है कि मौके पर करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुखाती,नरवर थाना प्रभारी केदार सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी की जांच की। मंहत दतिया जिले के थर्रेट गांव के रहने वाले है।

बताया गया है कि महंत की लाश मंदिर के चबूतरे के नीचे पड़ी थीं मंहत के सिर पर किसी लोहे की रॉड से मारा से गया जिससे सिर फट गया,वही महंत के पैरो पर भी रोडे मारी गई है। बताया जा रहा है इस हत्याकांड से पूर्व अनुमान लगाया जा रहा है कि महंत ओर अज्ञात हत्यारोपियों के बीच संघर्ष हुआ है क्यो की मंहत की आंखों के नीचे भी चोट के निशान है। महंत की हत्या लूट के इरादे से की गई है। महंत की झोली मगरौनी छात्रावास के पास मिली है झोली में तम्बाकू,आधार कार्ड,वोटर कार्ड और मंदिर की चाबी और 10 रुपए मिले है।

बताया गया है कि महंत रात में कही से लौटकर आए है। मंदिर का ताला लगा हुआ था,अज्ञात लोग लूट के इरादे से घात लगाए बैठे थे,जैसे ही महंत मंदिर पर लोटे है हत्यारों ने महंत पर हमला कर दिया,और झोली लूटकर ले गए,पुलिस ने मंदिर भी खोला गया और महंत का कमरा भी पुलिस ने सर्च किया वहां कोई लूटपाट जैसी कोई स्थिति नही दिखी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *