SHIVPURI NEWS-शादीशुदा महिला ने ससुराल मे लगाई फांसी: पति, सास और ननंद पर FIR

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां के मोहराई गांव में 9 जुलाई मंगलवार को विवाहिता ने मायके में आयोजित शादी से लौटने के बाद ससुराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। विवाहिता के मायके वालों ने पति और सास, ननद पर दहेज़ प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार 5 साल पहले वर्षा धाकड़ 26 साल की शादी परमानंद धाकड़ निवासी मोहराई कोलारस के साथ हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही वर्षा को उसका पति परमानंद, सास सुशीला बाई व ननंद रजनी धाकड दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।
बीते 8 जुलाई की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद परमानन्दव धाकड दुल्हन (बुआ) की विदाई से पहले पत्नी वर्षा को लेकर घर आ गया था। अपनी ससुराल आकर दोपहर 12 बजे के लगभग वर्षा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले की जांच कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने की थी। मायके वालों के वयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पति परमानंद, सास सुशीला बाई व ननंद रजनी धाकड के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।