Picsart 24 07 01 19 09 06 978

नगर पालिका की वेंडर कंपनी ने सैलरी मांगने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया: SP और कलेक्टर से शिकायत

Picsart 24 07 01 19 09 06 978

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से आ रही है। जहां नगरपालिका के वेंडर कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की शिकायत कलेक्टर-एसपी से दर्ज कराई है। आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन मांगे जाने की आवाज उठाने वाले कुछ कर्मचारियों को हटा भी दिया है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन दिलाए जाने सहित कंपनी पर कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार इमरोज खान ने बताया कि इंदौर की डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस शिवपुरी नगर पालिका की वेंडर कंपनी हैं। इस कंपनी ने कचरा कलेक्शन वाहन चालक हेल्पर, सुपरवाइजर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की थी। शिवपुरी में इसी कंपनी के जरिए करीब इन सभी पदों पर 40 कर्मचारी नगर पालिका का काम कर रहे है। लेकिन कंपनी के द्वारा दो-दो तीन-तीन माह का वेतन कर्मचारियों को नहीं दिया गया है।

बता दे कि इसके चलते सभी कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। जब वेतन की मांग की आवाज उठाई जाती है। तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। कंपनी अब तक इमरोज खान, फरदीन खांन, नरेश जाटव, दीपक धाकड, सुनील व अवधेश जाटव आदि को हटा चुकी है।

उनके तरफ से किए गए काम का भी भुगतान नहीं किया गया है। इसकी शिकायत वह मुख्य नगरपालिका अधिकारी से भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते उक्त कम्पनी के विरूद्ध कार्यवाही सहित रोके गये वेतन को दिलवाए जाने की मांग कलेक्टर-एसपी से की गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *