SHIVPURI NEWS-स्कूल जाते समय 8 साल के दो मासूम भाईयों को लगा करंट

शिवपुरी। खबर जिले के पाटखेड़ा गांव से आ रही है। जहां स्कूल जाते समय 8 साल के दो चचेरे भाइयों को करंट लग गया। लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। अब उनकी हालत ठीक है।
जानकारी के अनुसार दादी कपूरी गुर्जर ने बताया कि लोकेन्द्र गुर्जर उम्र 8 साल और सतीश गुर्जर 8 साल दोनों चचेरे भाई हैं। सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे, कुएं पर खुले पड़े बिजली के तार से लोकेन्द्र का हाथ टकरा गया।
सतीश ने लोकेन्द्र को बिजली के तार से खींचने का प्रयास किया। दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें तार से दूर किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Advertisement
