9 साल की मासूम को सांप ने काटा: झाड़-फूंक काम नहीं आई तो जिला अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने बचाई जान

शिवपुरी। खबर जिला अस्पताल से आ हैं जहां डॉक्टरों ने 6 दिनों की मेहनत के बाद सर्प दंश की शिकार 9 वर्षीय बालिका को छुट्टी दे दी है। बता दें कि परिजनों ने बालिका की झाड़ फूंक के बाद आराम न मिलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया था। आज यानी गुरुवार को बालिका को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव ने बताया कि रन्नौद तहसील के बगौरिया गांव की रहने वाले राकेश लोधी की बेटी 9 साल की बेटी निवासी रिशिका लोधी को 21 जून की शाम खेलते समय घर के आंगन में सांप ने काट लिया था। उसके बाद उसे नजदीकी के गांव में झाड़ फूंक के लिए उसके परिजन ले गये आराम न मिलने पर एवं हालत बिगड़ने पर उसे नजदीकी प्राथमिक सेहत केंद्र रन्नौद ले जाया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर किया गया। 21 जून की रात 8 बजे तक बच्ची जिला अस्पताल अत्यंत गंभीर अवस्था में पहुंची। उसकी हृदय गति भी काफी कम हो रही थी।
इमरजेंसी में जिला चिकित्सालय के पीआईसीयू के चिकित्सक, एनेस्थीसिया एवं सर्जरी विभाग के चिकित्सक और पीआईसीयू की स्टाफ नर्स, ओपीडी की टीम ने उसका उपचार किया। 20 वायल एंटीवेनम और सीपीआर दिया गया। 14-15 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब 06 दिन भर्ती रखने के बाद उसे स्वस्थ डिस्चार्ज किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने आमजन अपील की है कि सर्प काटे के केस में झाड़ फूंक में न जाएं। जबकि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जहां एंटीवेनम मौजूद हो वहां उपचार लें। व्यक्ति को जल्द से जल्द भर्ती कर उपचार लिया जाए। वाहन नहीं मिलने की दशा में गांव की आशा, ऊषा, पंचायत से सहयोग लेकर वाहन का सहयोग लिया जाए।