swatantrashivpuri 1

अशोकनगर की महिला की शिवपुरी में मौत,सांप के काटने पर उपचार के ​लिए आई​ थी

swatantrashivpuri 1

शिवपुरी। खबर पडौसी जिले अशोकनगर से जुडी है। जहां अशोकनगर की एक महिला की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। इस महिला को सांप के काटने पर बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सको ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के छैलाई गांव की रहने वाली 55 वर्षीय मुन्नी बाई चिड़ार को बुधवार रात सोते वक्त घर में सांप ने काट लिया था। पीड़ा होने के बाद महिला को परिजनों ने बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन महिला के स्वास्थ्य में सुधार न आने के बाद महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां आज महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *