सिंध नदी में नहाने के दौरान युवक को मिली जैन धर्म की मूर्तियां, जैन समाज के लोगों ने ली अपने सुपुर्द

शिवपुरी। खबर जिले के सावोली गांव से आ रही है। जहां आज सिंध नदी में नहाने के दौरान एक युवक को जैन समाज की मूर्तियां मिली है। इस मूर्तियों को समाज के लोगों को सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सावोली गांव के रहने वाले संजय सोलंकी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्हें 2 फ़ीट ऊंची दो प्रतिमा मिली। संजय ने इसकी सूचना 1008 नेमिनाथ उरवाहा किला जैन ट्रस्ट कमिटी के अध्यक्ष अरविंद जैन को दी। वे समाजजनों के साथ सावोली गांव में सिंध नदी के घाट पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मूर्तियां 11वीं शताब्दी की हैं। मूर्ति पर चिन्ह न होने के चलते मूर्ति किस भगवान की है। इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Advertisement