swatantra shivpuri 30

पानी के लिए शहर में हाहाकार: संपवेल बना महखाना,पार्षद पति ने जनता के साथ पहुंचकर किया हंगामा

swatantra shivpuri 30
swatantra shivpuri 30

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल क्षेत्र के परशुराम तिराहे स्थित नगरपालिका के संपवेल पर पानी न मिलने से नाराज वार्ड पार्षद पति सहित जनता ने हंगामा कर दिया। जल संकट से जूझ रही आक्रोशित जनता को देख नगर पालिका कर्मी मौके से निकल गए। जनता का कहना था कि उनके घरों में पिछले आठ दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की गई है।

महखाना बना रखा था संपवेल
बता दें कि लोगों को नगरपालिका के संपवेल के भीतर परिसर में दर्जनों शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं। लोगों का आरोप है कि यहां कर्मचारी दिन-रात शराब पार्टियां करने में व्यस्त रहते हैं।

वार्ड क्रमांक 27 से पार्षद पति राजू बाथम ने बताया कि पिछले आठ दिनों से उनके वार्ड सहित इंदिरा कालोनी, संजय कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं की गई है। जब भी अधिकारियों से बात की जाती है तब उनके द्वारा पानी की लाइन को फूटा होना बता दिया जाता है। आज भी पानी की समस्या को लेकर नगरपालिका के संपवेल पर आए थे। जहां नगर पालिका के कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर भाग गए। नपा के कर्मचारियों ने मिलकर नगरपालिका के संपवेल को मयखाना बना रखा हैं। पार्षद पति राजू बाथम का आरोप है कि नगर पालिका के बड़े अधिकारी भी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। इधर जनता प्यासी मर रही हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *