swatantra shivpuri 11

शिवपुरी में आंधी के साथ बारिश: फिर आसमान से गिरे ओले , किसानों की खेतों में खडी सब्जियों में नुकसान

swatantra shivpuri 11

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज फिर एक बार मौसम ने करवट ली है। रविवार को कोलारस अनुविभाग क्षेत्र में कई जगह आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की तस्वीरें सामने आई है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात भी शिवपुरी शहर का मौसम बिगड़ गया था। शुक्रवार करीब आधा घंटे तक आंधी के बाद बारिश हुई थी। आज फिर एक बार जिले में मौसम बदला है।

बता दें कि आज सुबह से ही सूरज अपने चलम पर रहा लेकिन एक रोज पूर्व शहर में और प्रदेश के अन्य हिस्सों में हुई वारिश के चलते तापमान चिलचिला देने बाली गर्मी का एहसास नहीं करा सका। इसके बाद आज दोपहर के कोलारस नगर में वारिश हुई इसके साथ ही करीब 5 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई।

इसके अलावा कोलारस अनुविभाग के गणेश खेड़ा, मुबारिकपुर, बिजरौनी गांव में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इससे चलते क्षेत्र में तापमान में एकाएक गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज दोपहर शिवपुरी में जिले वारिश सहित ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया था।

बिजरौनी में हुई तेज वारिश और ओलावृष्टि के चलते किसान लल्लम कुशवाह, मोती कुशवाह, हरिचरण कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, बब्लू कुशवाह, कमल कुशवाह के करीब 50 बीघा खेतों में लगी सब्जी सब्जी को नुकसान हुआ है।

इस कारण ली मौसम ने करवट
मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि नॉर्थ वेस्ट के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है। उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है। अगले 3 दिन तक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ नमी भी आती रहेगी। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 15 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *