पत्नि शहर में रहना चाहती थी: नही सुनी तो भाग गई, पति और सास ने पकड़ा तो दोनो की कुटाई-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है जहां सुरवाया के दादौल गांव में बुधवार सुबह बिना बताए मायके जाने के लिए निकली पत्नी को बीच रास्ते में रोकने गए पति और उसकी मां को बहनोई सहित तीन लोगों ने पीट दिया। इसके बाद पत्नी अपने बहनोई के साथ पति व सास को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हुई मायके चली गई। आज महिला के पति और सास ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार दादौल गांव के रहने वाले राजगणेश आदिवासी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले मचरौनी की रहने वाली लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद लक्ष्मी के मायके वाले गांव को छोड़ शिवपुरी रहने लगे थे। शादी के एक साल बाद ही लक्ष्मी गांव की जमीन बेचकर गांव छोड़ शहर में रहने का दबाव बनाने लगी थी। इसके लिए पिछले एक साल से घर में विवाद चला आ रहा था। शहर में रहने की जिद के चलते लक्ष्मी घर में आए दिन क्लेश करती रहती थी। बीते रोज जब वह सुबह सो रहा था तभी लक्ष्मी घर से अपने सामान का बैग पैक कर निकल गई थी।
बताया कि जब वह उठा तब लक्ष्मी घर पर नहीं थी। वह और उसकी मां राजकुमारी बाइक पर सवार होकर लक्ष्मी के पीछे गए थे। जहां वह सुरवाया गांव पर मिल गई थी। उसके साथ उसका बहनोई भानु आदिवासी और उसके साथ दीपू आदिवासी और दीपक आदिवासी थे। जब उसने लक्ष्मी को वापस घर चलने की बात कही। इस बात से तीनों भड़क गए और उसकी मारपीट कर दी। उसे बचाने आई मां के साथ भी मारपीट कर दी साथ ही उसकी बाइक भी फोड़ दी। इतना होने के बावजूद लक्ष्मी अपने बहनोई के साथ झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुई मायके चली गई। उन्हें डर है कि लक्ष्मी अपने मायके बालों के साथ मिलकर उसके परिवार को झूठे केस में फंसा सकती है। इसी के चलते आज वह एसपी के पास अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचे हैं।