अनुसूचित जाति मोर्चा ने जनसंपर्क कर सिंधिया के लिए मांगे बोट-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री व भारतीय जनता पार्टी से गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने रविवार की सुबह व दोपहर को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न अनुसूचित जाति बस्तियों में पहुंचकर सघन जनसंपर्क किया। और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में अधिकाधिक कमल के फूल पर बटन दबाकर उन्हें इतिहासिक विजय दिलाने की अपील की।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर के नेतृत्व में शहर के वार्ड क्रमांक 39 ठाकुरपुरा, वार्ड क्रमांक 14 मनियर फतेहपुर, कमलागंज सहित शहर की अनुसूचित जाति बस्तियों में जाकर भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाई तथा एससी वर्ग के लिए केन्द्र सरकार विभिन्न योजनाएं चलाई उन्हें अवगत कराया।
इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर, मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद वीरेन्द्र नागर, पार्षद व भाजपा नेता सुधीर प्रताप आर्य, पार्षद मनोज जाटव, श्रीमती कल्पना पारस,धर्मेंद्र कोली, सोनू जाटव, राजकुमार जाटव, मनीष सोलंकी, रोहित सोलंकी, तुलसीदास पारस,कुलदीप आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
