सिंधिया की माँ सीरियस: पत्नी और बेटे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार छोड़ BHOPAL से DELHI रवाना

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत सीरियस होने की बजह से सिंधिया आज भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए है। मां की तबीयत खराब होने की बजह से सिंधिया की पत्नि और बेटे के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली के लिए रवाना हुए है। चुनाव प्रचार को स्थगित छोड़कर बह अब दिल्ली पहुंच रहे हैं।

बताया गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते दिल्ली रवाना हुए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बीते कई दिनों से एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता माधवी राजे सिंधिया की 30 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थी।

जिससे उनके आगामी 2 मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से वापस नहीं लौट सकीं थी। इसकी मुख्य वजह राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी तबीयत को माना गया था और आज महाआर्यमन सिंधिया और केंद्रीय मंत्री भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि महाआर्यमन सिंधिया के दिल्ली जाने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *