बकरी चराकर बापस अपने गांव लौट रहा था चरवाहा,तेंदुए ने हमला बोल दिया,दोे बकरियों को भी बनाया शिकार

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के सेवडा गांव से आ रही है। जहां बीती शाम जंगल में बकरी चराकर लौट रहे एक चरवाहे पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस हमने में तेंदुए ने दो बकरियों को भी अपना शिकार बनाया है। इस हमले में चरबाहा घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सेवड़ा गांव का रहने बाला 50 वर्षीय जसराम पाल पुत्र हल्केराम पाल सोमवार को जंगल में बकरियों को चराने ले गया था। शाम होने के बाद जब वह बकरियों को लेकर जंगल से गांव की ओर बढ़ा। तभी एक तेंदुए ने उसकी बकरियों पर हमला बोल दिया था।
जसराम पाल ने लाठी की मदद से बकरियों को बचाने का प्रयास किया था। तभी तेंदुए ने भी जसराम पाल पर हमला बोल दिया था। जसराज पाल ने बताया कि बकरियों को तेंदुए से बचाने के लिए उसे तेंदुए से भी भिड़ना पड़ गया था। इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे तीन जगह काट कर घायल कर दिया और दो बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। वह जैसे-तैसे अपने गांव पहुंचा। जहां रात को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
