भटनावर से गायब 50 साल की महिला का शव दुल्हारा में मिला- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर गांव से आ रही है। जहां बीते 18 अप्रैल से लापता एक 50 साल की महिला का शव गांव में मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र दुल्हारा गांव में दो सिन से एक महिला को गांव में घूमते देखा गया था। आज महिला का शव राजकुमार पुत्र बृजमोहन धाकड के खेत पर मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैराड़ थाना को कर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस रखवा दिया।
बैराड़ पुलिस ने महिला की शिनाख्ती के लिए जिले के सभी थानों में फोटो पहुंचाए थे। पुलिस पड़ताल में पता लगा कि महिला ग्यासी धानुक की गुमशुदगी 18 अप्रैल को उसके पति सीताराम धानुक की ओर से दर्ज कराई थी। जहां आज महिला ग्यासी धानुक का शव बैराड़ थाना क्षेत्र दुल्हारा गांव में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।