शिवपुरी में किसानो की 80 बीघा गेंहूं की फसल आग में जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से 8 किसानो को लाखों का नुकसान

शिवपुरी। खबर​ जिले के ग्राम पंचायत हातौद से आ रही है। जहां अर्जुनगवां गांव में मंगलवार को कई किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में आग भड़क गई। इस घटना कई बीघा खेत में खड़ी गेंहू की पकी पकाई फसल जलकर ख़ाक हो गई। आग की इस घटना में किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार अर्जुनगवां गांव बीते रोज दोपहर के 3 बजे खेतों में अचानक से आग उठती हुई देखी गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने किसानों की गेहूं की फसलों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। जिसे देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। इसके साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से खेतों को काट कर और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक करीब आठ किसानों के करीब 80 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। आग की इस घटना में किसान गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, गुरविंदर सिंह, तेजा सिंह, जगरूप सिंह, बग्गा सिंह, जंपा सिंह की गेंहू की फसल जलकर ख़ाक हुई हैं। जिससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। आग का कारण बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *