घर में घुसकर की जबरदस्ती और भाग गया: 5 साल से फरार रामबाबू को पुलिस ने भेजा जेल

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे एक स्थाई बारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में कोर्ट ने आरोपी को 1 साल के काराबास की सजा और 1 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार कल्याण उर्फ रामबाबू पुत्र इमरत आदिवासी उम्र 27 साल निवासी गुडर थाना खनियाधाना को पुलिस ने न्यायालय के बारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी छेड़छाड़ करने के मामले मे 5 साल से फरार चल रहा था। आरोपी युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी कल्याण उर्फ रामबाबू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां आरोपी को न्यायालय ने 1 बर्ष के कारावास व 1 हजार रूपए के आर्थिक दंड से दंडित करने के बारंट पर उपजेल पिछोर भेज दिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खनियाधाना अशोकवावू शर्मा, प्रकाश सिंह कौरव, लालसिंह, बलराम, रवि वाथम, सत्यम बैरागी, मोहित शर्मा आदि की अहम भूमिका रही।
