मौत का बदला मौत: जीवित पेड को काट रहा था युवक,पेड ने ले ली युवक की जान,पढिए क्या हुआ

शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक जिंदा पेड को काटने के दौरान युवक पेड के नीचे ही दब गया और युवक की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की लाश को बमुश्किल नीचे से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार हेतराम उर्फ छोटू पुत्र मूंगाराम विश्वकर्मा निवासी पुरा थाना मायापुर बीते रोज आमोलसिंह यादव के खेत पर पीपले का पुराना पेड़ काट रहा था। हेतराम विश्वकर्मा ने पीपल का मोटा ताना काटा, जो दबाव में उसी की तरफ खिंचा चला आया। तने व पेड़ के बीच हेतराम बुरी तरह फंस गया।

दबाव इतना ज्यादा था कि हेतराम का शरीर फटने से खून की पिचकारी सी निकल गईं और आंतें बाहर आ गई। जिस किसी ने मंजर देखा, रुह तक कांप उठी। सूचना पर मायापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हेतराम ने किसान आमोलसिंह ने पीपल का पेड़ खरीदा था। काटते वक्त तने से दबकर जान चली गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *