कलश यात्रा के साथ हुआ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

शिवपुरी। शहर में मंगल कलश यात्रा के साथ न्यू शिव कॉलोनी पी एस होटल के पीछे संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष में धूमधाम से बुधवार को कलश यात्रा भगवान राम जानकी मंदिर पुलिस लाइन से निकाली गई। जो गाजे- बाजे एवं भजनों के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भव्यता के साथ संपन्न हुई। जिसमें शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। शोभा यात्रा का सर्व ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति, परिचय सम्मेलन समिति एवं विभिन्न संगठनों व भक्तों के द्वारा स्वागत किया गया।
कथा प्रवक्ता पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसापन कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। कथा का समापन 17 अप्रैल बुधवार को हवन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन यजमान मुरारी लाल श्रीमती कोमल देवी, मुन्नालाल श्रीमती सरोज, महावीर मुदगल -श्रीमती हेमलता मुदगल, डॉक्टर हरिओम मुदगल श्रीमती रजनी मुदगल राधेश्याम मुदगल श्रीमती रामा एवं समस्त मुदगल परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा यजमान मुरारीलाल महावीर मुदगल ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से कथा श्रवण करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
