खनियाधाना पुलिस ने फरार चल रहे स्थाई बारंटी गंधर्व सिंह सिकरवार को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने फरार चल रहे स्थाई बारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक फरार बारंटी को गिरफ्तार कर न्यायाल में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार थाना खनियाधाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से बीते रोज 9 अप्रैल को माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी ग्वालियर के प्रकरण मे स्थाई वारंटी गंधर्व सिंह सिकरवार पुत्र जगत सिंह सिकरवार निवासी ग्राम भौडन थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय मे पेश किया जावेगा।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोकबाबू शर्मा, सउनि प्रकाश सिह कौरव, लालसिह, बलराम, संदीप, रवि, सत्यम बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *